Home News Posts उत्तराखंड नहर में महिला ने लगायी छलांग, जलवीर ने बचाई जान

नहर में महिला ने लगायी छलांग, जलवीर ने बचाई जान

0
465

हरिद्वार। आत्महत्या के इरादे से एक महिला ने नहर में छंलाग लगा दी गयी। हालांकि मौके पर मौजूद जलवीर ने उसे नहर से निकाल कर उसकी जान बचा ली। महिला पारिवारिक क्लेश के कारण आत्महत्या करना चाह रही थी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर महिला को उसके परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया है।
जानकारी के अुसार आज सुबह एक महिला सोलानी नदी पुल के पास पहुंची और देखते ही देखते उसने पुल से नहर में छलांग लगा दी। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता महिला नहर में डूबने लगी। वहीं लोगों ने शोर मचाया तो मौके पर मौजूद जलवीर मोनू नहर में कूदा और उसने महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। पुलिस को मामले की जानकारी दी गई तो महिला के पास मौजूद आधार कार्ड से उसकी पहचान किशनपुर निवासी के रूप में हुई। बताया गया है महिला का पति से कुछ विवाद चल रहा है जिसके कारण वह मानसिक रूप से तनाव में थी और आत्महत्या के इरादे से नहर में कूद गई। वहीं पुलिस ने महिला के परिजनों से संपर्क कर उसे उनके सपुर्द कर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here