Home News Posts उत्तराखंड एसटीएफ ने 118 ग्राम हेरोइन के साथ किया गिरफ्तार

एसटीएफ ने 118 ग्राम हेरोइन के साथ किया गिरफ्तार

0
291

देहरादून। एसटीएफ ने 118 ग्राम हेरोइन के साथ एक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया हे।
आज यहां वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ नवनीत भुल्लर द्वारा ड्रग्स के खिलाफ कार्यवाही करने के लिये एसटीएफ(एंटी नार्काेटिक्स) कुमाऊं यूनिट को उत्तराखण्ड के समस्त जनपदों में कड़ी निगरानी रखते हुये कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। उपरोक्त  आदेश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक स्वप्न किशोर सिंह व सीओ आर.बी. चमोला के निर्देशन में तथा प्रभारी निरीक्षक एसटीएफ (एंटी नारकोटिक्स) कुमाऊं यूनिट पावन स्वरुप के नेतृत्व में कल देर शाम को उत्तराखण्ड एसटीएफ की एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स द्वारा थाना खटीमा क्षेत्र में स्थानीय पुलिस को साथ लेकर संयुक्त कार्यवाही करते हुए पहनिया चौराहे के पास से एक हेरोइन तस्कर को मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया जिसके कब्जे से कुल 118 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। उसने अपना नाम सोनू राणा पुत्र ओमप्रकाश निवासी खटिमा बताया। पूछताछ में बताया कि वे यह हेरोइन नानकमत्ता से लेकर आया है जिसको बनबसा, टनकपुर क्षेत्र में छोटी— छोटी पुड़िया बनाकर बेचने ले जा रहा था। एसटीएफ टीम  द्वारा पूछताछ में अन्य कई ड्रग्स तस्करों के नाम की जानकारी हुई है जिन पर अलग से कार्यवाही की जायेगी। अभियुक्त का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here