Home News Posts उत्तराखंड स्कॉर्पियो खाई में गिरी, मां की मौत बेटा गंभीर

स्कॉर्पियो खाई में गिरी, मां की मौत बेटा गंभीर

0
387

नैनीताल। सड़क दुर्घटना में आज सुबह एक स्कार्पियाेंं के खाई में गिर जाने से जहंा एक बुर्जुग महिला की मौत हो गयी वहीं उसका बेटा गम्भीर रूप से घायल हुआ है।
हादसा उस समय हुआ जब अल्मोड़ा के जौहरी बाजार निवासी विनय वर्मा अपनी मां उमा वर्मा को इलाज के लिए रामनगर ले जा रहे थे। बताया जा रहा है कि जैसे ही उनकी स्कॉर्पियो जोखिया के पास पहुंची, सामने से अचानक एक पर्यटक वाहन आ गया। टक्कर से बचने के प्रयास में विनय ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिससे स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर करीब 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना राहगीरों ने तुरंत पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को बाहर निकाला गया और बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उमा वर्मा को मृत घोषित कर दिया। विनय वर्मा की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here