Home News Posts उत्तराखंड 11वीं का छात्र तमंचा लेकर पहुंचा परीक्षा देने

11वीं का छात्र तमंचा लेकर पहुंचा परीक्षा देने

0
397

हरिद्वार। 11वीं कक्षा का एक छात्र समाजशास्त्र की परीक्षा देने तमंचा लेकर पहुंच गया। परीक्षा शुरू होने से पहले ही आंतरिक सचल दल ने तलाशी के दौरान उसके पास से देशी तमंचा बरामद कर लिया। मामले की सूचना पुलिस को दी गयी। जिस पर पुलिस ने उससे पूछताछ शुरू कर दी है।
घटना शनिवार की है, जब सरकारी स्कूल में कक्षा 9 और 11 की वार्षिक परीक्षाएं चल रही थीं। परीक्षा कक्ष में प्रवेश से पहले आंतरिक सचल दल ने छात्रों की रूटीन जांच की। इसी दौरान 17 वर्षीय छात्र के बैग से एक देशी तमंचा बरामद हुआ। इस घटना के बाद कॉलेज प्रशासन और परीक्षा केंद्र में हड़कंप मच गया। मामले की गम्भीरता को देखते हुए स्कूल प्रशासन ने तुरंत छात्र को पुलिस को सौंप दिया। लक्सर कोतवाली पुलिस के अनुसार आरोपी छात्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। के कोतवाल राजीव रौथाण ने बताया कि आरोपी छात्र के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। चूंकि छात्र नाबालिग है, इसलिए कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया। हालांकि, पुलिस यह जांच कर रही है कि छात्र के पास हथियार कहां से आया और इसका मकसद क्या था। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों और अभिभावकों में चिंता का माहौल है। स्कूल प्रशासन ने भी छात्रों की सुरक्षा को लेकर कड़े कदम उठाने की बात कही है। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि छात्र हथियार लेकर स्कूल क्यों आया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here