Home News Posts उत्तराखंड झंडेजी के आरोहण के बाद शुरू होगा ऐतिहासिक झंडा मेला

झंडेजी के आरोहण के बाद शुरू होगा ऐतिहासिक झंडा मेला

0
646

देहरादून। प्रेम, सद्भाव और आस्था का प्रतीक ऐतिहासिक झंडा मेला 90 फीट ऊंचे झंडेजी के आरोहण के साथ शुरू हुआ।
आज ऐतिहासिक झंडा मेले के लिए बाहरी प्रदेशों से श्रद्धालुओं का सेलाब उमड पडा है। सहारनपुर चौक से लेकर झंडे जी तक पैर रखने की जगह नहीं है। चारों तरफ श्रद्धांलुओं का तांता लगा हुआ है। पुलिस प्रशासन ने भी सुरक्षा के कडें इंतेजाम किये हुए है जिसके चले झंडा बाजार से सहारनपुर चौक पर बैरकेडिंग लगाकर वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गयी है। वहीं दुपहिया वाहनों को भी मेला स्थल तक जाने से रोक दिया गया है। आरोहण की पूर्व संध्या पर पूरब की संगत को विदाई दी गयी इस दौरान संगत को पगडी, ताबीज और प्रसाद वितरित किया गया। आज प्रातः सात बजे से श्री झंडे जी के आरोहण की प्रव्रिQया शुरू हो गयी थी। इस दौरान गुरू महाराज के जयकारों से पूरा झंडा मेला क्षेत्र गुंजायेमान रहा। सुबह झंडेजी को उतारा गया। जिसके बाद दर्शनी गिलाफ चढाया गया।


इस वर्ष ग्राम लधाना जिला चिक्का नवाशहर पंजाब के राजेन्द्र पाल सिंह व सतनाम सिंह के प रिवार को दर्शनी गिलाफ चढाने का सौभाग्य मिला उनके दादा ने 100 वर्ष पूर्व बुकिंग की थी। सिखों के सातवें गुरू श्री गुरू हरराय के बडे पुत्र श्री गुरू राम राज जी महाराज ने वर्ष 1676 में दून में डेरा डाला था। उन्हें देहरादून का संस्थापक माना जाता है। उनका जन्म वर्ष 1646 में पंजाब के होशियरपुर कीरतपुर में होली के पांचवे दिन हुआ था। इसीलिए दरबार साहिब में हर साल इस दिन झंडेजी का आरोहण होता है। आज प्रातः से ही गुरू महाराज के जयकारें गूंजते रहे। गुरू महिमा के रंग में रंगी संगते श्रद्धा व भक्ति भाव में डूबी रहीं। संगतों ने श्री गुरू राम राय महाराज के शब्द का सिमरन किया व गुरू महिमा के महत्व को जाना। समाचार लिखे जाने तक झंडेजी के आरोहण की प्रव्रिQया जारी रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here