Home News Posts उत्तराखंड घर में हुआ धमाका, एक गम्भीर घायल

घर में हुआ धमाका, एक गम्भीर घायल

0
361

हरिद्वार। ज्वालापुर के लोधामंडी क्षेत्र में आज सुबह एक घर में भयानक धमाका होने से हड़कंप मच गया। विस्फोट इतना तेज था कि घर के कमरे की दीवार भरभरा कर गिर गई, जिससे वहां मौजूद एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल पहुंचाया गया जहंा से उसे एम्स रेफर कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार लोधामंडी क्षेत्र में पटाखे और आतिशबाजी का काम करने वाले कई परिवार रहते हैं। धमाका घर में जमा किए गए बारूद में हुआ, जिससे बड़ा हादसा हो गया। आसपास के लोगों ने तेज धमाके की आवाज सुनी और जब वे मौके पर पहुंचे, तो देखा की घर का एक हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गयी। एसपी सिटी पंकज गैरोला ने बताया कि सभी एंगल से इस घटना की जांच की जा रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि विस्फोट अवैध रूप से रखे गए पटाखों और बारूद के कारण हुआ है या फिर इसके पीछे कोई और कारण है। अगर किसी की लापरवाही सामने आती है, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here