Home News Posts उत्तराखंड डीएम के प्रयासों से जनपद में पटरी आने लगी स्वास्थ्य सुविधाएं

डीएम के प्रयासों से जनपद में पटरी आने लगी स्वास्थ्य सुविधाएं

0
373

देहरादून। जिलाधिकारी सविन बसंल ने चिकित्सा प्रबन्धन समिति की बैठक कर प्रेमनगर चिकित्सालय के सभी 5 प्रस्तावों को मौके पर ही स्वीकृति देते हुए धनराशि निर्गत करते हुए कृत कार्यवाही के सम्बन्ध में आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए थे। 
जिलाधिकारी के प्रयासों के बाद चिकित्सालय में नवनिर्मित ओ.टी. के संचालन हेतु 2 ओ.टी. लाईट लगाये जाने हेतु जैम के माध्यम से क्रय आदेश निर्गत किया जा चुका है। चिकित्सालय में गार्ड रूम बनाये जाने हेतु कार्य आदेश निर्गत किये जा चुके है। चिकित्सालय में स्थापित पानी की टंकी की मरम्मत हेतु कार्य आदेश निर्गत किये जा चुके है। चिकित्सालय में मरीजों एवं उनके तामीरदारों हेतु कैन्टीन के निमार्ण करवाये जाने हेतु निविदा कार्यवाही पूर्ण कर कार्य आदेश निर्गत किये जा चुके है। चिकित्सालय में बनाये जा रहे नवनिर्मित चिकित्सालय में वर्तमान में इलेक्ट्रिव लोड को 50 किलोवाट के स्थान पर 100 किलोवाट कराये जाने हेतु अधिशासी अभियन्ता मोहनपुर प्रेमनगर, नीफ्ट के माध्यम से भुगतान कर दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here