Home News Posts उत्तराखंड भारी मात्रा में लाखों की स्मैक सहित यूपी के दो नशा तस्कर...

भारी मात्रा में लाखों की स्मैक सहित यूपी के दो नशा तस्कर गिरफ्तार

0
640

नैनीताल। उत्तराखण्ड में नशा तस्करी करने वाले यूपी के दो नशा तस्करों को पुलिस व एसओजी टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। जिनके कब्जे से भारी मात्रा में लाखों रूपये की स्मैक बरामद की गयी है।जानकारी के अनुसार बीते रोज एसओजी व थाना चोरगलिया पुलिस को सूचना मिली कि क्षेत्र में कुछ नशा तस्कर भारी मात्रा में नशीले पदार्थो की खेप सहित आने वाले है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए एसओजी व पुलिस टीम ने क्षेत्र में संयुक्त चैकिंग अभियान चला दिया गया। इस दौरान संयुक्त टीम को एमवीआर गेट से चोरगलिया की ओर जाते हुए दो संदिग्ध लोग दिखायी दिये। पुलिस ने जब उन्हे रूकने का इशारा किया तो वह सकपका कर भागने लगे। इस पर उन्हे घेर कर दबोचा गया। तलाशी के दौरान उनके पास से 255 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में उन्होने अपना नाम मौ. आमिर पुत्र मुशर्फ हुसैन व मौ. मोहीद पुत्र मौ. शाहिद निवासी खेड़ा मौहल्ला थाना अमरिया जिला पीलीभीत उ.प्र. बताया। बताया कि वह यह स्मैक जलालाबाद उ.प्र. से खरीदकर अधिक लाभ प्राप्त करने हेतु हल्द्वानी के युवाओं को बेचने ला रहे थे, जिन्हे पुलिस ने पकड़ लिया है। बहरहाल पुलिस ने उन्हे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here