देहरादून। खाली प्लाट में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आसपास के लोगों से शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज प्रातः पटेलनगर कोतवाली पुलिस को पटेलनगर व्यापार मण्डल अध्यक्ष मोहित भाटिया ने फोन कर सूचना दी कि लालपुल के पास एक खाली प्लाट में एक व्यक्ति का शव पडा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।ा पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया तो देखा कि मृतक के मुंह से झाग निकल रही थी। आसपास के लोगों से शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। फोन करने पर पटेलनगर कोतवाल कमल कुमार लुण्ठी ने बताया कि मृतक के मुंह से झाग निकल रही है जिससे यह प्रतीत होता है कि जहर खाने से ही उसकी मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सभी कुछ स्पष्ट हो पायेगा।



