देहरादून। पुलिस ने आठ लाख रूपये की स्मैक के साथ महिला को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसको न्यायालय में पेश किया जहां से उसको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली पुलिस ने रेलवे स्टेशन से मद्रासी कालोनी जाने वाले रास्ते पर स्थित खण्डहर के पास एक महिला को संदिग्ध अवस्था में घुमते हुए देखा तो उसको रूकने का इशारा किया। पुलिस को देख महिला भाग खडी हुई। पुलिस ने पीछा कर उसको थोडी दूरी पर ही पकड लिया। तलाशी लेने पर पुलिस ने उसके कब्जे से 26.17 ग्राम स्मैक बरामद कर ली। पूछताछ में उसने अपना नाम श्रीमती प्रेमी पत्नी राजून निवासी मद्रासी कालोनी बताया। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसको न्यायालय में पेश किया जहां से उसको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।




