Home News Posts उत्तराखंड शक्तिमान केसः मंत्री गणेश जोशी बरी

शक्तिमान केसः मंत्री गणेश जोशी बरी

0
1098

देहरादून। उत्तराखंड की राजनीति में विगत 2016 से चल रहे शक्तिमान घोड़ा प्रकरण मेंं सीजेएम कोर्ट द्वारा आज कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को दोषमुक्त घोषित कर दिया है। बता दें कि 2016 में विधानसभा सत्र के दौरान विपक्षी दल भाजपा ने सत्ताधारी पार्टी कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन किया था। प्रदर्शन के दौरान हो हल्ला के बीच पुलिस विभाग के शक्तिमान घोड़े की एक टांग टूट गई। जिसकी कुछ समय बाद मृत्यू हो गयी थी। जिसका आरोप तत्कालीन मसूरी विधायक गणेश जोशी पर लगाया गया था।
तत्कालीन विधायक गणेश जोशी पर सरकार द्वारा कड़ी कार्यवाही करते हुए उन्हेे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भी लिया गया था। इस मामले में तत्कालीन विधायक गणेश जोशी द्वारा कहा गया था कि अगर मैं दोषी पाया गया तो हर सजा के लिए तैयार हूं। जिसके बाद से ही मामला कोर्ट में लंबित चल रहा था। लेकिन आज सीजेएम कोर्ट में इस प्रकरण को लेकर हुई सुनवाई में न्यायालय ने गणेश जोशी के दोष मुक्त करार दे दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here