टिहरी। चरस तस्करी में लिप्त चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से 703 ग्राम चरस व तस्करी में प्रयुक्त कार भी बरामद की गयी है।
जानकारी के अनुसार बीती रात चंबा पुलिस द्वारा एक सूचना मिलने के बाद क्षेत्र में चैकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस को ऋषिकेश रोड डौल नागणी के पास एक संदिग्ध इनोवा कार आती हुई दिखायी दी। पुलिस ने जब उसे रोककर तलाशी ली तो उसमें बैठे चार लोगों के पास से 703 ग्राम चरस बरामद हुई। पूछताछ में उन्होने अपना नाम तनवीर खान पुत्र नफीस निवासी मो घोसियान कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार, समीर अहमद पुत्र मो आजम निवासी अब्बाब नगर विष्णु कॉलोनी थाना रानीपुर हरिद्वार, मोबिन खान पुत्र शरीफ व गुलशन अहमद पुत्र मनोबर अली निवासी माधोपुर हजरतपुर थाना गंगनहर हरिद्वार बताया। प्रारंभिक जांच में आरोपी मोबिन खान पूर्व में भी हरिद्वार से जेल जा चुका है। बहरहाल पुलिस ने उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हे न्यायालय में पेश किया जहंा से उन्हे जेल भेज दिया गया है।




