Home News Posts उत्तराखंड रैली के कारण लगा सड़कों पर जाम

रैली के कारण लगा सड़कों पर जाम

0
307

देहरादून। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर संयुक्त मोर्चा द्वारा निकाली जा रही सचिवालय कूच रैली के दौरान सड़को पर जाम लगने से लोग परेशान हो गये। हालांकि घंटो बाद यातायात सुचारू हो सका।
दीपावली पर्व समाप्त होते ही अपने पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत आज संयुक्त मोर्चा से जुड़े कर्मचारी जब सचिवालय कूच के लिए निकले तो सुभाष रोड व परेड ग्रांउड के पास लम्बा जाम लग गया। जाम की स्थिति ऐसी रही कि लोग रैली निकालने वालों को कोसते हुए दिखायी दिये। हालांकि कुछ घंटो बाद जाम की स्थिति में सुधार आया और यातायात सुचारू हो गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here