Home News Posts उत्तराखंड निर्माणाधीन पुल नहर में गिरने से हड़कंप

निर्माणाधीन पुल नहर में गिरने से हड़कंप

0
497

हरिद्वार। रुड़की में रेलवे पुल के पास पीर बाबा कॉलोनी से स्टेशन जाने के लिए बनाया जा रहा फुट ओवरब्रिज आज सुबह ढह गया। हालांकि इस पुल के ढहने से किसी भी प्रकार की जान माल की हानि नहीं हुई। वही निर्माण विभाग अधिकारियों का कहना है कि पुल का कोई नुकसान नहीं हुआ है एक रस्सा खुलने के कारण सामान नीचे गिर गया है।
गौरतलब है कि रुड़की में पीर बाबा कॉलोनी से रेलवे स्टेशन को जोड़ने के लिए एक पुल का निर्माण मुख्यमंत्री की घोषणा के अंतर्गत विधायक प्रदीप बत्रा के प्रस्ताव पर किया जा रहा था। जिसका शिलान्यास 2023 में मुख्यमंत्री द्वारा किया गया था। लोक निर्माण विभाग को इस पुल को बनाने की जिम्मेदारी मिली थी। हाल ही में गंग नहर में पानी बंद किया गया तो पुल के निर्माण में तेजी आई। संबंधित ठेकेदार द्वारा पुल का स्ट्रक्चर तैयार कर नहर के ऊपर बांध दिया गया। बताया गया है कि 30 अक्टूबर की रात को नहर में पानी आने के साथ आज 31 अक्टूबर सुबह करीब 11 बजे उक्त पुल पानी में जा गिरा। गनीमत यह रही कि इस हादसे के वक्त कोई मजदूर पुल के ऊपर कार्य नहीं कर रहा था इसलिए हादसे में किसी जान माल की हानि नहीं हुई। वहीं इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता विपुल सैनी का कहना है कि पुल में कोई नुकसान नहीं हुआ है एक तार खुलने के कारण पुल नीचे गिरा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here