Home News Posts उत्तराखंड पांच दिन बाद भी नहीं पकड़े जा सके फरार कैदी

पांच दिन बाद भी नहीं पकड़े जा सके फरार कैदी

0
804

हरिद्वार। रोशनाबाद जेल से शुक्रवार रात फरार हुए दो कैदियों को पांच दिन बाद भी पुलिस पकड़ने में नाकाम रही है। हालांकि इस दौरान पुलिस ने उनको फरार होने के बाद आश्रय देने के आरोप में शुटर पंकज के मौसेरे भाई को गिरफ्तार कर लिया है।
गौरतलब है कि त्यौहारी सीजन में रोशनाबाद जेल में रामलीला का मंचन किया जा रहा था। दशहरे से एक दिन पूर्व रामलीला के दौरान आजीवन कारावास की सजा काट रहा प्रवीण वाल्मिकी गैंग का शूटर पकंज और अपहरण फिरौती का आरोपी रामकुमार जेल से सीढी के जरिए दीवार फांदकर फरार हो गये थे। मामले की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस के आलाधिकारियों ने दोनो की खोजबीन हेतू दस टीमे लगायी गयी और एसआईटी का भी गठन किया गया। यह सभी टीमें तब से दोनो कैदियों की खोजबीन में जुटी हुई है। लेकिन पांच दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस अब तक खाली है।
वहीं जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि दोनो कैदी फरार होने के बाद रानीपुर की लेबर कालोनी पहुंचे थे जहंा पकंज का मौसेरा भाई सुनील रहता है जिसने दोनो का आश्रय देने के साथ ही कपड़े व पैसे भी दिये थे। जिसे पुलिस ने कल गिरफ्तार कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here