Home News Posts उत्तराखंड धामों के कपाट बंद होने की तारीख घोषित

धामों के कपाट बंद होने की तारीख घोषित

0
441

बद्रीनाथ के कपाट 17 नवंबर व गंगोत्री के 2 नवंबर तथा यमुनोत्री धाम के 3 नवंबर को बंद होंगे

देहरादून। उत्तराखंड की चार धाम यात्रा अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। धर्म सभा की बैठक में आज धर्माधिकारियों द्वारा पंचांग की गणना करते हुए बद्रीनाथ—गंगोत्री और यमुनोत्री धामों के कपाट बंद करने की तिथि और समय तय कर लिया गया है।
धर्माधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार बद्रीनाथ धाम के कपाट 17 नवंबर को सुबह 9ः07 पर बंद किए जाएंगे कपाट बंद करने की प्रक्रिया 13 नवंबर को शुरू होगी और 17 नवंबर को पूरी हो जाएगी। वही गंगोत्री धाम के कपाट 2 नवंबर दोपहर 12ः14 पर बंद किए जाएंगे तथा यमुनोत्री धाम के कपाट 3 नवंबर रविवार के दिन भ्ौया दूज पर दोपहर 12ः03 पर बंद किए जाएंगे आज धर्म सभा की बैठक में लिए गए फैसलों के अनुसार धामो से तय समय और तारीख पर चल विग्रह डोलिया अपने—अपने शीतकालीन प्रवास स्थलों के लिए रवाना हो जाएगी। उल्लेखनीय है कि हेमकुंड साहिब के कपाट अभी 2 दिन पूर्व ही बंद किये जा चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here