Home News Posts उत्तराखंड स्कूटी खाई में गिरी, एक छात्र की मौत, दूसरा घायल

स्कूटी खाई में गिरी, एक छात्र की मौत, दूसरा घायल

0
585

मसूरी। एक स्कूटी क्लाउड एंड से आगे भदराज मंदिर रोड पर खाई में गिरी जिस पर दो छात्र सवार थे। सूचना मिलने पर थाना मसूरी तथा फायर सर्विस के पुलिस बल मौके पर पहुँचे तथा राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया। पुलिस टीम द्वारा रेस्क्यू अभियान चलाते हुए दोनों घायल युवकों शहवाज (उम्र 19 वर्ष ) पुत्र नसीबुद्दीन व शिफाॅन (उम्र करीब 19 वर्ष) पुत्र सत्तार निवासीगण ग्राम भुड्डी नयागांव, थाना प्रेम नगर जनपद देहरादून, जो उत्तरांचल यूनिवर्सिटी में क्रमशः बीबीए व लॉ की पढ़ाई कर रहे है , को बाहर निकाला गया तथा एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल भिजवाया गया। जिसमें एक घायल शिफॉन की अस्पताल ले जाते हुए रास्ते के मृत्यु हो गयी।
दोनों छात्र स्कूटी नंबर UK-07 FJ/ 3527 से देहरादून से मसूरी घूमने के लिए आये थे तथा भदराज मंदिर रोड की ओर जाते समय उनकी स्कूटी अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here