Home News Posts उत्तराखंड चोरी के 4 दुपहिया वाहनों के साथ 2 गिरफ्तार

चोरी के 4 दुपहिया वाहनों के साथ 2 गिरफ्तार

0
631

देहरादून। पुलिस ने चोरी के चार दुपहिया वाहनों के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनको न्यायालय में पेश किया जहां से उनको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 25 अगस्त 2024 को अमन नेगी पुत्र राजेन्द्र सिंह नेगी निवासी गढवाली कालोनी रिंग रोड रायपुर ने रायपुर थाने पर एक प्रार्थना पत्र दिया गया कि उनकी मोटर साईकिल सुपर स्पेन्डर को सहस्त्रधारा क्रासिंग के पास दुकान के बाहर से चोर द्वारा चोरी कर लिया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। गठित पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल के आस—पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों का गहनता से अवलोकन करने हुए पूर्व में वाहन चोरी में प्रकाश में आये वाहन चोरों का सत्यापन कर उनके अध्यातन स्थिति की जानकारी प्राप्त की गयी। जिसके परिणाम स्वरूप थाना रायपुर क्षेत्रान्तर्गत वाहन चैकिंग के दौरान मालदेवता क्षेत्र से घटना को अंजाम देने वाले राहुल कुमार उर्फ सिद्धार्थ पुत्र सतीश निवासी आर्यनगर को चोरी की गयी मोटर साईकिल के साथ गिरफ्तार किया गया। वहीं 13 सितम्बर 2024 को सक्षम ने थाना कैण्ट पर एक प्रार्थना पत्र दिया कि उनकी स्कूटी को तेल भवन के पास से अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। गठित टीम द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान दून स्कूल माल रोड क्षेत्र से वाहन चोरी घटना को अंजाम देने वाले अंशुल को चोरी की गयी स्कूटी के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी द्वारा कोतवाली तथा प्रेमनगर क्षेत्र में भी वाहन चोरी की घटनाओ को अंजाम दिया जाना बताया गया, जिसकी निशानदेही पर थाना कोतवाली नगर तथा थाना प्रेमनगर पर दर्ज अभियोगों से संबंधित वाहन बरामद किए गए। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमें दर्ज कर उनको न्यायालय में पेश किया जहां से उनको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here