Home News Posts उत्तराखंड भूस्खलन की चपेट में आया यात्री दल, तीन महिलाओं सहित पांच की...

भूस्खलन की चपेट में आया यात्री दल, तीन महिलाओं सहित पांच की मौत

0
594

रूद्रप्रयाग। गौरीकुंड—केदारनाथ हाईवे पर सोनप्रयाग से करीब एक किमी आगे पहाड़ी से हुए भारी भूस्खलन की चपेट में एक यात्री दल आ गया। रात में चलाये गये रेस्क्यू अभियान में एक यात्री की मौके पर ही मौत हुई है, जबकि तीन घायल बताये गये है। आज सुबह चलाये गये रेस्क्यू अभियान में अन्य चार लोग मलबे से निकाले गये जिनमें से चारों लोगों की मौत हो गयी है।
अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा ने बताया कि सोमवार शाम करीब साढ़े सात बजे सूचना प्राप्त हुई थी कि कोतवाली सोनप्रयाग क्षेत्रान्तर्गत कोतवाली सोनप्रयाग से लगभग 1 किमी गौरीकुण्ड की तरफ हाल ही में शुरू हुए भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में गौरीकुण्ड से सोनप्रयाग की ओर आ रहे कुछ यात्री मलबे में दब गए हैं। सूचना पर पुलिस, प्रशासन, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ व डीडीआरएफ की ओर से संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाया गया। रेस्क्यू के दौरान देर रात को इस स्थान से 3 व्यक्ति घायल अवस्था में निकाले गये व 1 अचेत अवस्था में मिला जिसको डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित किया गया। बताया कि रात के समय खराब मौसम व लगातार मलबा—पत्थर आने के कारण रेस्क्यू टीमों को रेस्क्यू कार्य रोकना पड़ा।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि आज तड़के रेस्क्यू टीमों द्वारा रेस्क्यू कार्य दोबारा शुरू किया गया। इस स्थल पर 3 व्यक्ति (2 महिला व 1 पुरुष) अचेत अवस्था में मिले, जिनको डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित किया गया है। लगातार चले रेस्क्यू अभियान के दौरान कुछ देर बाद रेस्क्यू टीमों को 1 और महिला अचेत अवस्था में मिली, जिनको डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित किया गया है। इस प्रकार इस हादसे में मृतकों की संख्या 5 हो गई है। बाधित चल रहा मार्ग पैदल आवागमन हेतु सुचारु हो गया है सुरक्षा बलों की देखरेख में यात्रियों को सुरक्षित तरीके से सोनप्रयाग की ओर भिजवाया जा रहा है। घायलों के नाम जीवच तिवारी पुत्र रामचरित निवासी धनवा नेपाल (उम्र 60 वर्ष), मनप्रीत सिंह पुत्र कश्मीर सिंह निवासी वेस्ट बंगाल (उम्र 30 वर्ष), छगनलाल पुत्र भक्त राम निवासी राजोत जिला धार मध्य प्रदेश (उम्र 45 वर्ष) है वहीं मृतकों के नाम गोपाल पुत्र भक्तराम निवासी जीजोड़ा पो. राजोद जिला धार मध्य प्रदेश (उम्र 50 वर्ष), दुर्गाबाई खापर पत्नी संघन लाल निवासी नेपावाली, जिला घाट, मध्य प्रदेश (उम्र 50 वर्ष), तितली देवी पत्नी राजेंद्र मंडल निवासी ग्राम वैदेही जिला धनवा नेपाल (उम्र 70 वर्ष), भारत भाई निरालाल पुत्र निरालाल पटेल निवासी ए 301 सरदार पैलेस करवाल नगर खटोदरा सूरत गुजरात (उम्र 52 वर्ष) व श्रीमती समनबाई पत्नी शालक राम निवासी झिझोरा जिला धार मध्य प्रदेश (उम्र 50 वर्ष) बताये जा रहे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here