Home News Posts उत्तराखंड जिलाधिकारी हरिद्वार की छापेमारी से मचा हड़कंप

जिलाधिकारी हरिद्वार की छापेमारी से मचा हड़कंप

0
341

  • अनुपस्थित सभी अधिकारियों तथा कर्मचारियों का वेतन रोका
  • फरियादियों की समस्याएं सुनकर निस्तारण करना करें सुनिश्चितः डीएम

हरिद्वार। नवागंतुक जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह ने विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। जिनमें से कुछ कार्यालयों में अधिकारी व कर्मचारी अनुपस्थित पाये गये। जिनके वेतन रोकने के निर्देश जिलाधिकारी द्वारा जारी किये गये है।
जिलाधिकारी ने 10.15 बजे से मुख्य शिक्षाधिकारी कार्यालय , जिला शिक्षाधिकारी कार्यालय बेसिक तथा माध्यमिक, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। मुख्य शिक्षाधिकारी कार्यालय में निरीक्षण के दौरान मुख्य शिक्षा अधिकारी, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, प्रधान सहायक व ड्राइवर तथा जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय बेसिक/माध्यमिक में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी अनुपस्थित पाए गए। जबकि 10. 25 बजे जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी कार्यालय में निरीक्षण के दौरान जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी तथा डाटा एंट्री ऑपरेटर अनुपस्थित पाए गए। जिलाधिकारी ने अनुपस्थित पाए गए सभी अधिकारियों तथा कर्मचारियों का वेतन रोकने तथा स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी निर्धारित समय पर कार्यालय पहुंचना सुनिश्चित करें। कार्यालय में आने वाले व्यक्तियों एवम फरियादियों की पूरी शालीनता से समस्याएं सुनकर उनका प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए उनकी अनुमति के बिना कोई भी अधिकारी मुख्यालय नहीं छोड़ेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here