Home News Posts उत्तराखंड रेस्टोरेंट के महिला बाथरूम में मोबाइल कैमरा रखने वाला युवक गिरफ्तार

रेस्टोरेंट के महिला बाथरूम में मोबाइल कैमरा रखने वाला युवक गिरफ्तार

0
855

देहरादून। नामी रेस्टोरेंट में महिला बाथरूम में मोबाइल कैमरा रखकर अश्लील वीडियो बनाने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार चकराता रोड बल्लूपुर चौक से पहले पेट्रोल पंप के सामने एक नामी रेस्टोरेंट के महिलाओं वाले बाथरूम में मोबाइल कैमरा ऑन कर अश्लील वीडियो बनाने का शर्मनाक मामला सामने आया हैं। इतना ही नहीं बाथरूम में मोबाइल को छुपाकर उसकी वीडियो रिकॉर्डिंग फुटेज भी बरामद हुई हैं। मामलें का खुलासा होते ही बीते शाम रेस्टोरेंट में बैठे महिलाओं और कुछ प्रतिष्ठित लोगों ने इसका जमकर विरोध किया। हंगामा बढ़ते ही होटल/रेस्टोरेंट का मालिक भी मौके आ पहुंचा. वही पुलिस भी जांच—पड़ताल कर मौके पर रही. मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी अजय सिंह के सख्त निर्देश पर केंट पुलिस द्वारा तत्काल बीती रात को ही आरोपित युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में लिया है। वही रेस्टोरेंट के बाथरूम में छुपाये गए रिकॉर्डिंग मोबाइल को भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। महिला अपराध से जुड़े इस मामलें में एसएसपी ने स्थानीय पुलिस को पारदर्शी तरीके से जांच—विवेचना कर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। फिलहाल पुलिस रेस्टोरेंट के अंदर महिला बाथरूम में मोबाइल छुपाकर वीडियो बनाने वाले युवक को हिरासत में लेकर कार्रवाई में जुटी हैं। आरोपी युवक रेस्टोरेंट में काम करने वाला है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पुलिस ने बताया कि रेस्टोरेंट में काम करने वाला युवक अपने मोबाइल को महिला बाथरूम में छुपा कर उसे रिकॉर्डिंग के लिए ऑन कर देता था। आरोपी युवक इस तरह का अपराध कब से कर रहा था,इस बात को लेकर पुलिस आरोपी से पूछताछ कर जांच—पड़ताल कर रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here