Home News Posts World नेपाल में लैंडस्लाइड के कारण 63 यात्रियों से भरी दो बसें त्रिशूली...

नेपाल में लैंडस्लाइड के कारण 63 यात्रियों से भरी दो बसें त्रिशूली नदी में गिरी

0
442


नई दिल्ली। नेपाल में लैंडस्लाइड के कारण यात्रियों से भरी दो बसें त्रिशूली नदी में बह गईं। अधिकारियों ने बताया कि दोनों बसों में करीब 63 यात्री सवार थे। हादसे के बाद राहत व बचाव अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन लगातार बारिश के कारण लापता बसों को खोजना मुश्किल हो रहा है। नेपाल के चितवन जिले के मुख्य जिला अधिकारी इंद्रदेव यादव ने बताया कि यह हादसा आज सुबह करीब 3:30 बजे हुआ। उन्होंने बताया कि मदन-आश्रित हाईवे पर भूस्खलन के कारण लगभग 63 यात्रियों को ले जा रही दो बसें त्रिशूली नदी में बह गईं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों बसों में बस चालकों सहित कुल 63 लोग सवार थे। उन्होंने बताया कि हम घटनास्थल पर हैं और तलाशी अभियान चल रहा है। लगातार बारिश के कारण लापता बसों की तलाश में हमें दिक्कत आ रही है। पुलिस के अनुसार, काठमांडू जा रही एंजेल बस में 24 और गणपति डीलक्स बस में 41 लोग सवार थे। हालांकि, गणपति डीलक्स में सवार तीन यात्री बस के नदी में बहने से पहले कूदने में सफल रहे। यह हादसा सुबह करीब 3:30 बजे हुआ। नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ने ट्वीट कर हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने लिखा, नारायणगढ़-मुग्लिन सड़क खंड पर भूस्खलन में बस के बह जाने से लगभग पांच दर्जन यात्रियों के लापता होने की रिपोर्ट और देश के विभिन्न हिस्सों में बाढ़ और भूस्खलन के कारण संपत्तियों के नुकसान से मैं बहुत दुखी हूं। मैं गृह प्रशासन सहित सरकार की सभी एजेंसियों को यात्रियों की खोज और प्रभावी बचाव के निर्देश देता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here