Home News Posts उत्तराखंड सारे घर के बदल डालूंगा : भाजपा का मुख्यमंत्री बदलो अभियान

सारे घर के बदल डालूंगा : भाजपा का मुख्यमंत्री बदलो अभियान

0
962

देहरादून। उत्तराखंड फिर कर्नाटक और गुजरात तीन महीने में तीन राज्यों के मुख्यमंत्रियों को रातोंरात बदल कर भले ही भाजपा ने दूसरे राजनीतिक दलों को यह सोचने पर विवश कर दिया हो कि आखिर यह हो क्या रहा है? लेकिन चौकिये नहीं यह तो अभी ट्रेलर है पूरी पिक्चर तो अभी बाकी है। सूत्रों की मानें तो यह सब भाजपा और आरएसएस द्वारा 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर लिए गए फीडबैक का नतीजा है जिसके जरिए भाजपा को यह संकेत मिले हैं कि भावी भविष्य की संभावनाएं बहुत अच्छी नहीं है यही कारण है कि यह हर उस राज्य में स्थिति को बदलने की कोशिश की जा रही है जो कमजोर नेतृत्व के कारण चुनावी तैयारियों में पिछड़ रहे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बहुत जल्द हरियाणा, मध्य प्रदेश और त्रिपुरा में इसी तरह का परिवर्तन आपको देखने को मिल सकता है क्योंकि इन राज्यों में भी चुनावी दृष्टिकोण से राज्य का नेतृत्व शक्तिशाली नहीं माना जा रहा है। उत्तराखंड में तो इसी प्रयोग के तहत तीन माह में तीन सीएम भाजपा बदल चुकी है। उत्तर प्रदेश के सीएम को छोड़कर अन्य सभी राज्यों में भाजपा का यह प्रयोग देखने को मिल सकता है भले ही और अकारण और असमय में होने वाले इन परिवर्तनों से दूसरे राजनीतिक दल कुछ भी समझे लेकिन भाजपा चुपचाप अपने मिशन 2024 की तैयारियों को सशक्त बनाने के लिए जुटी हुई है। खास बात यह है कि इन बड़े बदलाव की राज्य के नेताओं तक को हवा नहीं लग पा रही है और न परिवर्तनों पर कोई शोर शराबा देखा जा रहा है जो और भी अधिक हैरान करने वाला है। इसे पार्टी की गोपनीय रणनीति का कौशल भी माना जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here