Home News Posts उत्तराखंड दो विधानसभाओं में होने वाले उप चुनाव को लेकर आचार संहिता लागू

दो विधानसभाओं में होने वाले उप चुनाव को लेकर आचार संहिता लागू

0
582

देहरादून। उत्तराखंड की दो विधानसभाओं में होने वाले उप चुनाव को लेकर आचार संहिता लागू हो चुकी है और इन विधानसभाओं में 14 जून से नामांकन प्रक्रिया भी शुरू हो रही है जिसको लेकर भाजपा व कांग्रेस ने प्रत्याशी चयन को लेकर प्रक्रिया तेज कर दी है।
भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया दोनों सीटों पर प्रचंड बहुमत की जीत हाँसिल करने के लिए पार्टी ने रणनीति तैयार कर ली है जिसके लिए पार्टी ने दोनों विधानसभाओं में 2—2 पर्वेक्षको की नियुक्ति की है जो अपनी संबंधित विधानसभाओं में जा कर जातीय क्षेत्रीय समीकरणों के अनुसार कार्यकर्ताओ से रायसुमारी कर प्रदेश नेतृत्व को सम्भावित दावेदारों की लिस्ट सौंपेंगे। जिसके बाद प्रदेश पार्लियामेंट बोर्ड की बैठक में विचार विमर्श के बाद 3 नामो का पैनल बनाकर केन्द्रीय पार्लियामेंट्री बोर्ड को भेजा जाएगा उसके बाद प्रत्याशी की घोषणा की जाएगी। बताया कि मंगलोर विधानसभा के लिए प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी व पूर्व कैबिनेट मंत्री विधायक खजानदास को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है और बद्रीनाथ विधानसभा के लिए कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत व रुद्रप्रयाग से विधायक भारत चौधरी को नियुक्त किया गया है।
वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा का कहना है कि कांग्रेस राज्य में उपचुनाव पूरे जोर शोर से लड़ने जा रही है। जिसके लिए जल्द प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की जायेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here