Home News Posts देवदार की 49 बल्लियों की तस्करी करता एक गिरफ्तार

देवदार की 49 बल्लियों की तस्करी करता एक गिरफ्तार

0
423

चम्पावत। देवदार की 49 बल्लियों की तस्करी करते हुए एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसके कब्जे से तस्करी में प्रयुक्त वाहन को भी बरामद कर उसे सीज किया गया है।
जानकारी के अनुसार बीते रोज थाना लोहाघाट पुलिस को सूचना मिली कि क्षेत्र में एक वन तस्कर प्रतिबन्धित देवदार की बल्लियों की तस्करी हेतू आने वाला है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने क्षेत्र में चैकिंग अभियान चला दिया। इस दौरान पुलिस कोलीढेक क्षेत्र में एक संदिग्ध पिकअप वाहन आता हुआ दिखायी दिया। पुलिस ने जब उसे रूकने का इशारा किया तो वाहन चालक वाहन छोड़कर भागने लगा। इस पर उसे घेर कर रोका गया। वाहन की तलाशी के दौरान उसमें रखी देवदार की 49 बल्लियंा बरामद हुई। पूछताछ में वाहन चालक ने अपना नाम दिनेश सिंह मेहरा पुत्र दीवान सिंह, निवासी थुवा मेहरा थाना लोहाघाट बताया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर माल को कब्जे में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही हेतु उक्त बल्लियों व आरोपी को वन विभाग के सुपुर्द कर दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here