Home News Posts उत्तराखंड सभी पांच सीटों पर भाजपा प्रत्याशी तय

सभी पांच सीटों पर भाजपा प्रत्याशी तय

0
340

  • आज शाम तक हो सकती है सूची जारी
  • तीन सीटों पर प्रत्याशी बदलने की चर्चा

नई दिल्ली/देहरादून। बीते कल दिल्ली में चली सी ई सी की मैराथन बैठक में भाजपा द्वारा 150 उम्मीदवारों के नाम तय किये जा चुके हैं जिसमें उत्तराखंड की 5 सीटें भी शामिल है। भाजपा ने अभी इन नामों की घोषणा नहीं की है। लेकिन संभवतया आज देर शाम तक भाजपा लोकसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर सकती है।
उल्लेखनीय है कि भाजपा द्वारा पांच—पांच दावेदारों की सूची केंद्र को भेजी गई थी। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भटृ का कहना है कि सभी दावेदार दमदार है तथा सभी का अच्छा राजनीतिक अनुभव है लेकिन अंतिम फैसला हाईकमान को ही करना है। कल भाजपा सीईसी की बैठक रात तीन बजे तक चली जिसमें उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और उत्तराखंड सहित कई राज्यों के प्रत्याशियों के नामों पर विचार मंथन किया गया। इस बैठक में सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 150 के आसपास नाम तय कर लिए गए हैं। उत्तराखंड की सभी पांचो सीटों पर भी प्रत्याशी तय कर लिए गए हैं। जिनके नामों की घोषणा आज की जा सकती है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भाजपा ने दो सीटों पर अपने प्रत्याशी नहीं बदले हैं जबकि तीन सीटों पर नए प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारा है। भाजपा के लिए पांच—पांच में से पांच नामों का चयन करना निश्चित रूप से एक बड़ी चुनौती थी क्योंकि इतनी बड़ी संख्या में दावेदारों के होने से असंतोष का स्तर भी उतना ही बड़ा हो सकता है।
उधर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा का कहना है कि कांग्रेस द्वारा भी अपने प्रत्याशियों के नामों का पैनल तैयार कर लिया गया है। कांग्रेस द्वारा तैयार की गई सूची में एक सीट पर कम से कम दो और अधिक से अधिक चार नाम शामिल है। जानकारी के अनुसार इस सूची में खुद प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा से लेकर पूर्व अध्यक्ष गणेश गोदियाल और नेता विपक्ष यशपाल आर्य तथा प्रीतम सिंह का नाम भी शामिल है जो सार्वजनिक तौर पर चुनाव लड़ने से इन्कार करते रहे हैं। करन माहरा का कहना है कि दावेदारी की सूची जल्द ही सीईसी को भेजी जाएगी जिससे जल्द प्रत्याशियों के नामों की फाइनल सूची तय हो सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here