राधा रानी के बृजधाम पहुंचे धामी

0
216

  • गिरिराज गोवर्धन की करेगे परिकर्मा
  • कांग्रेस का धर्म संस्कृति से कोई सरोकार नहींःधामी

नई दिल्ली/मथुरा। दिल्ली और मथुरा की दो दिवसीय दौरे पर निकले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज बदरपुर में आयोजित होने वाली भागवत कथा में पहुंच कर धर्म देव महाराज का अर्शीवाद लिया और कथा श्रवण किया।
इस दौरान उन्होने पत्रकारों से भी बात की। पत्रकारों द्वारा जब उनसे अयोध्या के राम मंदिर निर्माण और प्राण प्रतिष्ठा के समय को लेकर सवाल किये गये उन्होंने कहा कि विपक्ष से आप और क्या उम्मीद कर सकते है कांग्रेस को देश की धर्म और संस्कृति से कभी कोई सरोकार नहीं रहा है और कांग्रेस के लिए तो हर मुददा राजनीतिक मुददा होता है। पत्रकारों ने उनसे पूछा था कि कांग्रेस इसे फिर चुनाव में भुनाने का आरोप लगा रही है। मुख्यमंत्री नेे कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने संविधान और राष्ट्र की एकता के लिए निरन्तर प्रयास किया है। अयोध्या में भव्य और दिव्य राम मंदिर का निर्माण देश के करोडों लोगों की आस्था तथा धर्म और संस्कृति से जुडा हुआ मुददा है। मंदिर का वर्तमान स्वरूप हम देख रहे हैं वह हमारी संस्कृतिक और धार्मिक विरासत है जिसके संरक्षण की जिम्मेदारी हम सभी की है।
मुख्यमंत्री धामी का आज यहां से मथुरा जाने का कार्यव्रQम है अपने इस दौरे के दौरान उनके कई कार्यव्रQम प्रस्तावित है। जिसमें वह सांध्वी ऋतुम्भरा के आश्रम भी जायेंगे तथा सृष्टि पूर्ति कार्यव्रQम मे हिस्सा लेंगे। बृजधाम की इस अपनी यात्रा से वह गिरिराज गोवर्धन की परिव्रQमा भी करेंगे। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड के चारधाम की तरह उत्तर प्रदेश में अयोध्या, मथुरा और काशी जैसे धार्मिक महत्व व आस्था के केन्द्रों की भरमार है जो हमारे समाज की संरचना में महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार धर्म व धर्म संस्कृति की रक्षा के तथा संरक्षण के हरसंभव प्रयास कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here