Home News Posts राष्ट्रीय एक ही टाइम खाना खा रहे हैं मोदी

एक ही टाइम खाना खा रहे हैं मोदी

0
1121

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अक्सर अपने नियमों की वजह से भी चर्चा में रहते हैं। इन दिनों भी चातुर्मास के चलते वे एक ही समय भोजन कर रहे हैं। यह बात स्वयं उन्होंने ओलंपिक खिलाड़ियों से बातचीत के दौरान कही।दरअसल पीएम मोदी इन दिनों एक ही वक्त का खाना खा रहे हैं। ये सुनकर आप हैरान जरूर हो सकते हैं लेकिन प्रधानमंत्री ने खुद इसका खुलासा बातों—बातमें किया है। पीएम मोदी ने ये बात टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा से बातचीत करने के दौरान कही। इन दिनों चतुर्मास चल रहा है। हिंदू मान्यताओं में चातुर्मास के दौरान कई तरह की चीजें मसलन दही, पत्तेदार साग—सब्जियां आदि नहीं खाने की बात कही गई है। वहीं, मौसम की अनुकूल न होने के कारण भी ऐसा कहा गया है कि इस दौरान एक समय भोजन करना चाहिए। पीएम नरेंद्र मोदी भी ऐसे ही लोगों में शामिल हैं जो चातुर्मास में एकवक्त ही खाना खाते हैं। पीएम मोदी ने सोमवार को ओलंपिक में मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों से प्रधानमंत्री आवास पर मुलाकात की थी। इसके कई वीडियो अब सामने आए हैं। इस मुलाकात के दौरान उन्होंने नीरज चोपड़ा को उनका पसंदीदा चूरमा खिलाया। नीरज चोपड़ा ने चूरमा लिया तो पीएम मोदी से भी खाने का आग्रह किया। इस पर पीएम मोदी ने कहा, इन दिनों मैं एक टाइम ही खाना खा रहा हूं। आजकल चातुर्मास है और मैं ऐसे में एक वक्त ही भोजन करता हूं। मेरे साथ नियमों की थोड़ी पाबंदी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here