महिला कांस्टेबल पर हमला करने वाला बदमाश एनकाउंटर में ढेर

0
258

  • दो घायल बदमाश गिरफ्त में, कुछ पुलिसकर्मी भी घायल

लखनऊ। सरयू एक्सप्रेस में महिला मुख्य आरक्षी पर हमले के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे एक बदमाश को मुठभेड़ में ढेर कर दिया है। बदमाश के दो दो अन्य साथी भी मुठभेड़ के दौरान घायल हुए हैं जो पुलिस गिरफ्त में है। इस मुठभेड़ में एसओ पुराकलंदर रतन शर्मा व दो अन्य सिपाही के भी घायल होने की सूचना है।

जानकारी के अनुसार क्षेत्र के थाना पूराकलंदर के छतरिवा पारा कैल मार्ग पर यह मुठभेड़ हुई है। इसी मामले में थाना इनायत नगर से भी दो अन्य आरोपियों को भी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि सावन मेले के दौरान 31 अगस्त को सरयू एक्सप्रेस में महिला मुख्य आरक्षी पर बदमाशों द्वारा हमला किया गया था। महिला को गंभीर हालत में लखनऊ ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था जहां उसका इलाज चल रहा है।
घटना के खुलासे के लिए एसटीएफ व जीआरपी को लगाया गया था। इस मामले में कोर्ट ने भी संज्ञान लिया था और आधी रात को कोर्ट खोलकर सुनवाई की गई थी। जानकारी के अनुसार मुठभेड़ में मारा गया अनीस महिला कांस्टेबल से छेड़खानी करने लगा था। महिला कांस्टेबल ने बदमाश को पटक दिया तो तीनों बदमाशों ने महिला पर जानलेवा हमला कर दिया। ट्रेन की खिड़की से सिर लड़ाकर महिला को घायल कर दिया था। अयोध्या से पहले ट्रेन धीमी हुई थी तो तीनों बदमाश फरार हो गए थे। यूपी एसटीएफ और अयोध्या पुलिस ने महिला कांस्टेबल पर जानलेवा हमला करने वाले एक बदमाश को मार गिराया है। मारे गए बदमाश अनीस के दो अन्य साथी आजाद और विशंभर दयाल उर्फ लल्लू घायल है जिन्हे गिरफ्तार कर लिया गया है।
स्पेशल डीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने कहा कि सरयू एक्सप्रेस में महिला कांस्टेबल पर हमला करने वाला मुख्य आरोपी अयोध्या के पूरा कलंदर में पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारा गया। उसके दो अन्य साथियों को मुठभेड़ के बाद इनायत नगर से गिरफ्तार किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here