Home News Posts उत्तराखंड 51 फीसदी वोट के लिए पार्टी को समय और सहयोग दे कार्यकर्ताः...

51 फीसदी वोट के लिए पार्टी को समय और सहयोग दे कार्यकर्ताः प्रधान

0
584

देहरादून। भाजपा के टिहरी लोकसभा सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कार्यकर्ताओं से आम चुनावों में शेष 180 दिनों को 51 फीसदी वोट के लक्ष्य प्राप्ति में लगाने का आह्वाहन किया है। उन्होंने राज्य की सभी 5 लोकसभा सीट रिकॉर्ड मतों के साथ जीतकर 300 से अधिक सीटों के साथ पीएम मोदी को लगातार तीसरी बार देश की बागडोर सौंपने में जुटने पर जोर दिया।
सुभाष रोड स्थित एक निजी होटल में भाजपा टिहरी लोकसभा के मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्रियों का यह सम्मेलन तीन सत्रों में आयोजित किया गया। उद्घाटन सत्र में दीप प्रज्वलन करने के उपरांत धर्मेंद्र प्रधान ने मार्गदर्शन देते हुए कहा, 2014 से लगातार देवभूमि की जनता का आशीर्वाद हमे 4 चुनावों में मिलता आया है और ये सब कार्यकर्ताओं के अथक मेहनत का परिणाम है। लेकिन हम सबको ध्यान रखना है कि इस बार लोकसभा चुनाव की लड़ाई निर्णायक और देश की नई दिशा और ऊंचाई प्राप्त करने पर मुहर लगाने के लिए है।
उन्होंनक कहा कि आम चुनावों के लिए लगभग 180 दिन शेष हैं। लिहाजा सबको अपना शत प्रतिशत समय और सहयोग पार्टी देना चाहिए ताकि 51 फीसदी के वोट लक्ष्य पूरा कर पीएम मोदी को लगातार तीसरी बार देश की बागडोर सौंपी जाए। कहा कि यदि देश में कांग्रेस एवं अन्य पार्टियों के 60 वर्ष और एनडीए के 15 वर्ष की उपलब्धियों को देखें तो जमीन आसमान का अंतर है। जी 20 के अविस्मरणीय आयोजन को ही देखें तो आज दुनिया ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत की आर्थिक,सांस्कृतिक और नीतिगत शक्ति को स्वीकार किया है।
प्रधान ने कांग्रेस की नकारात्मक राजनीति पर टिप्पणी करते हुए कहा, जिन लोगों ने अपने नाम के पीछे गांधी लगाकर शासन किया उन्होंने महात्मा गांधी के सम्मान के लिए क्या किया? लेकिन आज पीएम मोदी के नेतृत्व में जी 20 बैठक के दौरान दुनिया के शीर्ष देशों ने एक साथ राजघाट पर जाकर श्रद्धांजलि दी तो एक बार फिर उनके विचार और सिद्धांतों को ग्लोबल स्वीकृति मिली है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्ष आज संतान संस्कृति के अपमान की नीति पर कार्य कर रहा है और आने वाले दिनों में सद्भाव बिगड़ने और तनाव व भ्रम फैलाने की कोशिश भी करेंगे। लिहाजा हमे सतर्क रहते हुए बड़ी सजगता और कर्मठता से राष्ट्र को शक्तिशाली बनाने के लिए पार्टी को मजबूत करना है। सम्मेलन के दूसरे सत्र में प्रदेश महामंत्री संगठन अजय कुमार ने टिहरी लोकसभा क्षेत्र के सभी मंडल अध्यक्ष और महामंत्रियों से पार्टी की गतिविधियों और सुझावों को लेकर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों को बताया कि किस तरह हमें तमाम तकनीकी दिक्कतों से पार पाते हुए बूथ सत्यापन के काम को शीघ्र पूर्ण करना है। इसके उपरांत तीसरे सत्र में पार्टी के वर्तमान कार्यक्रमों एवम भावी कार्यक्रमों को विस्तार से जानकारी दी गई। सम्मेलन में टिहरी लोकसभा सांसद,कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत,प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी,टिहरी लोकसभा से पार्टी विधायक सविता कपूर,खजान दास,मुन्ना सिंह चौहान,किशोर उपाध्याय,प्रीतम सिंह,दुर्गेश लाल,सुरेश चौहान,शत्तिQ लाल शाह, सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here