लद्दाख में राहुल गांधी ने फर्राटे से दौड़ाई बाइक

0
251


नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी लद्दाख दौरे पर हैं। वे शनिवार को पेंगोंग झील गए जहां उन्होंने बाइक भी चलाई। अब सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें वायरल हो रही है आपको बता दें कि इसी झील के किनारे भारत और चीन के सैनिकों के बीच झड़प हुई थी। इसके बाद से दोनों देशों के बीच तनाव की स्थिति है। राहुल गांधी ने अपनी ये तस्वीरें इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया है। राहुल गांधी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में कहा, ‘पैंगोंग झील के रास्ते में हूं। इसके बारे में मेरे पिता कहा करते थे, यह दुनिया की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। कांग्रेस नेता ने कहा कि पेंगोंग लेक जा रहा हूं। मेरे पिता कहा करते थे कि ये दुनिया की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। अब ये कोई पहली बार नहीं है जब राहुल गांधी का ऐसा अंदाज दिखा हो, इससे पहले भी उन्होंने बाइक चलाई है, कभी ट्रक चलाया है तो कभी खेतों को भी जोतने का काम किया है। भारत जोड़ो यात्रा के बाद से ही राहुल में ये बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here