भारत की महिला स्प्रिंटर दुती चंद पर लगा चार साल का बैन

0
297


नई दिल्ली भारत की बेहतरीन महिला स्प्रिंटर दुती चंद पर चार साल का बैन लगा है। दुती डोप टेस्ट में फेल हो गईं और इसी कारण उन पर बैन लगया है। टाइम्स ऑफ इंडिया कि रिपोर्ट के मुताबिक उनका बैन तीन जनवरी 2023 से शुरू होगा। उनका सैंपलस पांच दिसंबर 2022 को लिया गया था और तब से उन्होंने जितने भी टूर्नामेंट्स में हिस्सा लिया उनके रिजल्ट मान्य नहीं होंगे। दुती चंद ने दो डोप टेस्ट में फेल हुईं हैं। दुती ने भारत को अपने खेल से कई पदक दिलाए हैं। उन्होंने जकार्ता में 2018 में खेले गए एशियन गेम्स में दो सिल्वर मेडर जीते थे। उन्होंने ये मेडल 100 और 200 मीटर में जीते थे। उनके नाम 100 मीटर में नेशनल रिकॉर्ड है जो उन्होंने जून 2021 में इंडियन ग्रां प्री में बनाया था।इसी साल सितंबर में एशियाई खेलों का आयोजन किया जाना है और इससे पहले भारत के लिए ये खबर अच्छी नहीं है। दुती के पास हालांकि इस बैन के खिलाफ अपील करने के लिए 21 दिन का समय है। वह पैनल के इस फैसले के खिलाफ रिव्यू की अपील कर सकती हैं। जनवरी से दुती ने हालांकि किसी भी कॉम्पटिशन में हिस्सा नहीं लिया है क्योंकि नाडा ने उन्हें पहले से ही अस्थायी तौर पर बैन कर रखा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here