लोकेंद्र सिंह बिष्ट
उत्तरकाशी। लगातार हो रही भारी बारिश से जनपद उत्तरकाशी में भारी नुक्सान की खबर है।
खबर है कि गंगोत्री नेशनल हाईवे में सूनगर के पास मध्यप्रदेश इंदौर के तीर्थयात्रियों का एक टैम्पो ट्रेवल्स और दो छोटे वाहनों पर चट्टानी मलवा गिरने से एक महिला सहित 4 तीर्थयात्रियों की मौत हो गयी जबकि 6 घायल हुए है। घायलों का नजदीकी अस्पताल भटवाड़ी में उपचार चल रहा है। इन तीनो वाहनों में 22 लोग सवार थे। सुरक्षित यात्रियों को घटनास्थल के नजदीक होटलों में ठहराया हुआ है। रेस्क्यू में आपदा प्रबंधन स्वयंसेवक, पुलिस, SDRF, अग्निशमन सहित स्थानीय लोग जूटे रहे।
बताते चलें कि उक्त स्थान पर पहाड़ी से मलबा वा पत्थर गिरने से 3 यात्री वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। 6 घायलो को उत्तरकाशी जिला चिकित्सालय भेजा गया है। अन्य सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहें हैं।