Home News Posts उत्तराखंड विष्णु घाट पर निकला अजगर, श्रद्धालुओं में मची अफरा—तफरी

विष्णु घाट पर निकला अजगर, श्रद्धालुओं में मची अफरा—तफरी

0
475

हरिद्वार। हर की पैड़ी के नजदीक विष्णु घाट पर की जा रही साफ—सफाई के दौरान अचानक गंगा जी से एक अजगर के बाहर घाट पर निकलने से आम जनता व श्रद्धालुओं के बीच अफरातफरी का माहौल बन गया। मौके पर मौजूद पुलिस ने अजगर को सुरक्षित वन विभाग तक पहुंचा दिया है।
जानकारी के अनुसार आज सुबह हर की पैड़ी के समीप विष्णु घाट पर हो रही साफ सफाई के दौरान अचानक गंगा जी से एक अजगर तैर कर बाहर निकला। अजगर को सामने देखते ही श्रद्धालुओं में अफरा तपQरी फैल गयी। मौके पर मौजूद एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह द्वारा अन्य पुलिस कर्मचारियों के सहयोग से अजगर को दबोचकर थ्ौले में पैक किया और वन विभाग से सम्पर्क स्थापित कर पकड़े गए अजगर को सुरक्षित स्थान पर भेजा गया। निर्भिकता से अजगर पकड़कर अफरातफरी को शांत करने पर मौके पर मौजूद सभी लोगों ने तालियां बजाकर पुलिस टीम का उत्साहवर्धन किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here