Home News Posts गैंगरेप के बाद दलित छात्रा की हत्या, दो पुलिसकर्मी सस्पेंड

गैंगरेप के बाद दलित छात्रा की हत्या, दो पुलिसकर्मी सस्पेंड

0
470


जयपुर। राजस्थान के बीकानेर जिले में एक दलित छात्रा के साथ कथित तौर पर गैंगरेप के बाद उसकी हत्या कर दिए जाने का मामला सामने आया है। आरोपियों में दो पुलिसकर्मी शामिल हैं। उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपित दोनों पुलिसकर्मियों को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। परिजनों का आरोप है कि पुलिसकर्मी मनोज और भागीरथ तीसरे आरोपी के दिनेश बिश्नोई के साथ मिलकर छात्रा को उस घर में ले गए। फिर सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद मृतका के परिजनों ने धरना शुरू कर दिया है। उन्होंने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि वे सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही शव उठाएंगे। हालात को देखते हुए मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। बीकानेर रेंज पुलिस महानिरीक्षक ओमप्रकाश ने बताया कि छात्रा का शव मंगलवार को खाजूवाला इलाके में मिला था। छात्रा के परिजनों ने इस मामले में खाजूवाला पुलिस थाने के दो कांस्टेबलों सहित तीन लोगों पर आरोप लगाया है। उसके बाद दोनों पुलिसकर्मियों को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस के मुताबिक मृतका और मुख्य आरोपी एक-दूसरे को जानते थे। उनकी कॉल रिकॉर्ड मिली है। मामले में दोनों कांस्‍टेबल की भूमिका की जांच की जा रही है। केस की जांच अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक शर्मा कर रहे हैं। इस बीच बीजेपी ने वारदात में पुलिसकर्मियों की संलिप्तता को लेकर गहलोत सरकार पर निशाना साधा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here