नई दिल्ली। अफ्रीकी देश नाइजीरिया में बड़ा नरसंहार हुआ है। यहां कुछ लोगों ने भरे बाजार में ताबड़तोड़ फायरिंग करना शुरू कर दिया और इस हमले में 50 लोगों की मौत हो गई। बताया जाता है कि ये स्थानीय चरवाहे थे, जिन्होंने इस बड़ी घटना को अंजाम दिया। उत्तर मध्य नाइजीरिया के बेन्यू राज्य में गुरुवार को बंदूकधारियों ने कम से कम 50 लोगों की हत्या कर दी। हालांकि, अभी हमले की जिम्मेदारी किसी भी संगठन की तरफ से नहीं ली गई है। अधिकारियों ने कहा कि स्थानीय चरवाहों पर हमले का संदेह था, जो पहले भी उत्तरी मध्य नाइजीरिया में जमीन के झगड़ों को लेकर किसानों से भिड़ चुके हैं। अधिकारियों ने कहा कि हमले का शक स्थानीय चरवाहों पर जा रहा है। किसानों ने चरवाहों पर पशुओं को चराने और उनकी फसल को नष्ट करने का आरोप लगाया है। अधिकारियों के मुताबिक, चरवाहे कहते हैं कि फसल पशुओं के चराने के लिए है और जिसे पहली बार 1965 में देश को आजादी मिलने के बाद कानून द्वारा समर्थित किया गया। नाइजीरिया के उत्तर पश्चिम और मध्य क्षेत्रों में कृषि समुदायों और घुमंतू पशु चरवाहों के बीच दशकों से संघर्ष चला आ रहा है। हालांकि, इनके बीच आए दिन होने वालों झगड़ों की वजह से कृषि पैदावार में वर्षों से कमी आई है। ऐसे क्षेत्र में परिवार और अधिक सिकुड़ते जा रहे हैं और गरीबी व भूखमरी बढ़ रही हैं।




