Home News Posts उत्तराखंड पूर्व विधायक को धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

पूर्व विधायक को धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

0
514

उधमसिंहनगर। किच्छा के पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश शुक्ला को मोबाइल फोन पर जान से मारने की धमकी देने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिससे पुलिस और खुफिया विभाग के अधिकारी पूछताछ में जुटे है।
जानकारी के अनुसार बीते शनिवार शाम को गिरफ्तार युवक ने पूर्व विधायक राजेश शुक्ला के मोबाइल नंबर पर एक के बाद एक लगभग 10 कॉल की और बाद में जब भाजपा विधायक ने कॉल रिसीव की तो आरोपी युवक ने पूर्व विधायक को भद्दी—भद्दी गालियां देकर जान से मारने की धमकी भी दी। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए राजेश शुक्ला ने किच्छा कोतवाली में पुलिस को तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी थी। जिसे अब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार युवक किच्छा के ग्राम बंडिया रहने वाला है और पूर्व विधायक से किसी मामले को लेकर बीते कई वर्षों से रंजिश रख रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here