मकर संक्राति पर उमड़ा आस्था का सैलाब, श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

0
171

हरिद्वार। मकर संक्रांति स्नान पर्व के अवसर पर आज धर्मनगरी हरिद्वार सहित समस्त गंगा घाटों पर सुबह से ही स्नान शुरू हो गया। अलसुबह से ही श्रद्धालुओं ने हर—हर गंगे का उच्चारण कर डुबकी लगायी। वहीं इस पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा और यातायात व्यवस्था चाक चौंबद की गयी है।
सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को चाक—चौबंद बनाने के लिए मेला क्षेत्र को सात जोन व 17 सेक्टरों में बांटा गया है वहीं एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह को मेले का नोडल अधिकारी बनाया गया है। शहर में दिल्ली—हरिद्वार हाईवे पर भारी वाहन आज दोपहर दो बजे तक पूर्ण रूप से प्रतिबंधित हैं। बीते शुक्रवार को ड्यूटी पर रवाना होने से पहले ऋषिकुल आडिटोरियम में पुलिसकर्मियों को ब्रीफ करते हुए जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय ने कहा था कि पुलिस प्रशासन के अधिकारी आपसी समन्वय बनाते हुए स्नान पर्व को सकुशल संपन्न कराएं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने निर्देशित करते हुए कहा कि सीओ सिटी, शहर कोतवाल, हरकी पैड़ी चौकी प्रभारी व सिटी के सभी थाना प्रभारी अपने—अपने थाना क्षेत्र में गहनता से भ्रमण करते हुए सांप्रदायिक सौहार्द, कानून व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, वाहनों की पार्किंग व्यवस्था व डायवर्जन आदि की व्यवस्था संभालेंगे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि गड़बड़ी फैलाने वाले तत्वों पर सतर्कता से नजर बनाते हुए उच्चाधिकारियों को सूचित करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here