Home News Posts 12वी के छात्रों ने भरी क्लास में शिक्षिका को किया अश्लील कमेंट

12वी के छात्रों ने भरी क्लास में शिक्षिका को किया अश्लील कमेंट

0
665

मेरठ। उत्तर प्रदेश के जनपद मेरठ से छात्रों की करतूत करने का मामला सामने आया है. जिसमें कक्षा 12 के छात्रों ने भरी क्लास में शिक्षिका को अश्लील कमेंट कर दिया। इसके साथ ही घर लौटने पर भी शिक्षिका पर अश्लील कमेंट किया गया। छात्र शिक्षिका को बार-बार आई लव यू वाला कमेंट करते रहे। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस मामले में पीड़ित शिक्षिका की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी छात्रों पर केस दर्ज कर दिया है।
टीचर की शिकायत पर तीनों आरोपी छात्रों पर आईटी एक्ट उल्लंघन और छेड़छाड़ की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। छात्रों से पूछताछ की जारी है साथ ही साथ आरोपी की बहन से भी पूछताछ कर इस मामले पर कार्रवाई की जाएगी। शिक्षिका ने स्कूल के कुछ छात्रों पर उसे परेशान करने का आरोप लगाया हैं। उन्होंने कहा हैं कि कक्षा 12 के 3 छात्र उन्हें काफी दिनों से परेशां कर रहे हैं। यहां तक कि उन्होंने शिक्षिका को आई लव यू भी कहा। उन्होंने बताया कि कभी क्लास में, तो कभी कभी सड़क पर आते-जाते छेड़ते रहते हैं साथ ही कई अपशब्दों का भी इस्तेमाल करते हैं।
शुक्रवार को शिक्षिका थाने पहुंची, जहां पर उसने छात्रों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। शिक्षिका ने पुलिस को बताया की इस घटना के बाद वो काफी तनाव में हैं। टीचर ने तीनों छात्रों और छात्र की बहन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. शिक्षिका ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि मैंने कई बार अपशब्द बोलने पर इन छात्रों को रोका और समझाया हैं। इन छात्रों ने मेरी कोई भी बात नहीं मानी हैं साथ ही उन्होंने छेड़खानी करते समय एक वीडियो भी बनाया हैं. जिसकी जानकारी मुझे बृहस्पतिवार को प्राप्त हुई। इस वीडियो को बनाने में उस आरोपी छात्र की बहन भी शामिल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here