Home News Posts state एएसआई ने सर्विस रिवॉल्वर से गोली मारकर की आत्महत्या

एएसआई ने सर्विस रिवॉल्वर से गोली मारकर की आत्महत्या

0
603

नई दिल्ली। मध्य जिला के थाना प्रसाद नगर में तैनात दिल्ली पुलिस के एएसआई मनोज कुमार ने सुबह अपनी सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या थाने के अंदर बैरक में ही की गई। बताया जा रहा है कि एएसआई मनोज कुमार डिप्रेशन के शिकार थे। एक साल पहले थाना प्रसाद नगर में इनकी नियुक्ति हुई थी।
मध्य जिला के थाना प्रसाद नगर में सुबह 9:00 बजे उस समय हड़कंप मच गया जब वहां पर तैनात एएसआई मनोज कुमार ने अपनी सरकारी सर्विस रिवाल्वर से कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली जैसे ही गोली की आवाज सुनी तुरंत सारे पुलिसकर्मी कमरे की तरफ भागे देखा कि खून से लथपथ एस आई मनोज कुमार वहा पर पड़े हैं आनन-फानन में मनोज को अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया अभी तक जानकारी के मुताबिक एसआई मनोज कुमार 2021 में थाना प्रसाद नगर में तैनात हुए थे। बताया जा रहा है कि बीमारी के चलते डिप्रेशन के शिकार थे। फिलहाल परिवार वालों को इनकी सूचना दे दी गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here