पंजाब के सीएम मान को फ्लाइट से उतारा

0
934

ज्यादा पीने के कारण नहीं बैठने दिया
कांग्रेस ने की मान के इस्तीफे की मांग
आम आदमी पार्टी व केजरीवाल पर सवाल

लुधियाना। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान एक बार फिर सुर्खियों में हैं। खबर है कि जर्मनी में उन्हें एक फ्लाइट से इसलिए उतार दिया गया क्योंकि वह बैठ पाने की स्थिति में नहीं थे। उन्होंने इतनी अधिक पी रखी थी कि एयरपोर्ट अथॉरिटी और फ्लाइट स्टाफ द्वारा उनके सामान के साथ उन्हें नीचे उतार दिया गया।
पंजाब कांग्रेस के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने आज इस घटना को शर्मनाक बताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भगवान सिंह मान की इस हरकत ने देश और पंजाब को शर्मसार कर दिया और उन्हें नैतिकता के आधार पर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। उनका कहना है कि इस घटना ने विदेशों तक पंजाब के लोगों को अपमानित कर दिया है।
उनका कहना है कि आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल को इस बात पर गौर करने की जरूरत है कि एक पियक्कड़ मुख्यमंत्री भला पंजाब का क्या भला कर सकता है। उन्होंने कहा कि उन्हें इस तरह की जानकारी उनके साथ गए लोगों से मिली है। उनका कहना है कि पंजाब पंजाबियों के लिए इससे ज्यादा और शर्मिंदगी की बात क्या हो सकती है कि उनके मुख्यमंत्री को जहाज से उतार दिया गया। उन्होंने कहा कि उनकी जानकारी के अनुसार यह घटना जर्मनी के लुफ्यांस एयरपोर्ट की बताई गई है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि इस घटना के कारण फ्लाइट को 4 घंटे देरी भी हुई।
इस घटना पर अफसोस जाहिर करते हुए कांग्रेस नेता सुखपाल खैरा का कहना है कि उनके बारे में जो कुछ सुना जा रहा है वह हो भी सकता है क्योंकि उनके पियक्कड़ होने के बारे में सभी जानते हैं। उन्होंने कहा कि देश की केंद्र सरकार और विदेश मंत्रालय को इस घटना के बारे में जानकारी जुटानीं चाहिए क्योंकि यह देश की प्रतिष्ठा से जुड़ा हुआ सवाल है। देश के किसी प्रांत के मुख्यमंत्री को फ्लाइट से उतारा जाना सामान्य बात नहीं है। इसकी क्या वजह थी इसका सच पता चलना चाहिए।
उधर अकाली दल शिरोमणि के प्रमुख सुखबीर सिंह का कहना है कि घटना अत्यंत ही निंदनीय है शर्म से सर झुक जाने वाली है। आप नेता अरविंद केजरीवाल को ऐसा मुख्यमंत्री पंजाब को देने के लिए जिम्मेदार बताते हुए उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी को उन्हें तुरंत मुख्यमंत्री पद से हटा देना चाहिए। उधर आप के प्रवक्ता बलविंदर सिंह का कहना है कि यह हमारे सीएम को बदनाम करने की साजिश है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here