भ्रष्टाचारी कोई भी हो, उसकी सात पीढ़ी की कमाई जब्त करेंगे : योगी

0
372

लखनऊ । यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बीते पांच सालों में जैसे माफिया राज का खात्मा कर प्रदेश को दंगामुक्त बनाया गया है, अब उसी तरह भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम शुरू होगी। भ्रष्टाचारी कोई भी हो, जीरो टॉलरेंस के साथ उसकी सात पीढ़ियों की इकट्ठा की गई संपत्ति का अधिग्रहण किया जाएगा और उसका उपयोग गरीबों के हित में होगा। मुख्यमंत्री योगी शुक्रवार को वीरबहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में जनता से मुखातिब थे। जौनपुर जिले के लिए 258 करोड़ की 116 परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास करते हुए मुख्यमंत्री ने पिछली सरकारों की भ्रष्टाचारपोषी नीतियों का राजफाश भी किया। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार 2017 के पहले की सरकारों के जीन में शामिल था। तब अपने ठेकेदारों और गुर्गों को लाभ पहुंचाने के लिए सरकार योजनाएं बनाती थी। हर काम का दाम पहले से तय होता था। सत्तापोषित भ्रष्टाचार का यह रैकेट घुन की तरह पूरे प्रदेश की व्यवस्था को खोखला कर रहा था, जिसका खमियाजा पूरे प्रदेश को भुगतना पड़ता था। लेकिन आज परीक्षाएं हों या नियुक्तियां, सबमें शुचिता और पारदर्शिता है। शासन की योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के पात्र व्यक्तिको मिल रहा है। जनसभा से पहले स्व. उमानाथ सिंह मेडिकल कॉलेज और एसटीपी की क्रियाशीलता का निरीक्षण करने की जानकारी देते हुए सीएम ने कहा कि जौनपुर जैसा असीमित संभावनाओं वाला जिला दशकों से विकास की आस में था, आज उसे वह सब कुछ मिल रहा है, जिसका जौनपुर हकदार है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here