Home News Posts शराब की तरह ही है सत्ता का नशा: अन्ना हजारे

शराब की तरह ही है सत्ता का नशा: अन्ना हजारे

0
987

नई दिल्ली। सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को एक पत्र लिखा है। केजरीवाल के लिखे पत्र में अन्ना हजारे ने कहा है कि आप भी सत्ता के नशे में डूब गए हैं। एक बड़े आंदोलन से जन्मी एक पार्टी के लिए यह शोभा नहीं देता। अपने पत्र में अन्ना हजारे ने लिखा,आपके मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार मैं आपको खत लिख रहा हूं। पिछले कई दिनों से दिल्ली सरकार की शराब नीति को लेकर जो खबरें आ रही हैं उन्हें पढ़कर दुख होता है। अन्ना हजारे ने कहा है, आपने ‘स्वराज’ नाम की किताब में कितनी आदर्श बातें लिखी थी। आप से बड़ी उम्मीद थी लेकिन लगता है राजनीति में जाने और मुख्यमंत्री बनने के बाद आप आदर्श विचारधारा को भूल गए हैं। जिस प्रकार शराब का नशा होता है, उसी प्रकार सत्ता का भी नशा होता है। आप भी ऐसी सत्ता के नशे में डूब गए हो, ऐसा लग रहा है। पत्र में अन्ना हजारे ने लिखा है कि उन्हें उम्मीद थी कि दिल्ली में भी महाराष्ट्र जैसी शराब नीति बनेगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। लोग सत्ता के लिए पैसे और पैसे के लिए सत्ता के घेरे में फंस गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here