Home News Posts उत्तराखंड जिलाधिकारी ने किया तहसील का औचक निरीक्षण

जिलाधिकारी ने किया तहसील का औचक निरीक्षण

0
457

देहरादून। जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने तहसील परिसर का औचक निरीक्षण कर दस्तावेजों की जांच कर जरूरी दिशा निर्देश दिये।
आज यहां सुबह अचानक जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका तहसील पहुंच गई और तहसील में मौजूद स्टाफ कर्मचारियों के बारे में जानकारी लेने लगी। जिलाधिकारी को तहसील में देख वहां पर एकाएक हड़कंप मच गया। दरअसल तहसील से लगातार शिकायतें मिलती हैं कि तहसील के कर्मचारी आमजन को उपलब्ध नहीं हो पाते और लोगों को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जिलाधिकारी ने कई कार्यालयों में जाकर आने वाली शिकायतों और उनके हुए निस्तारण का भी जायजा लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here