Home News Posts उत्तराखंड धारदार हथियार से की युवक की हत्या, तीन हत्यारोपी गिरफ्तार

धारदार हथियार से की युवक की हत्या, तीन हत्यारोपी गिरफ्तार

0
671

पौड़ी। लक्ष्मणझूला के गटृूगाड़ में देर रात एक विवाद को लेकर खूनी संघर्ष हो गया। खूनी संघर्ष में तीन लोगों ने एक कैंप कर्मचारी की धारदार हथियार से हत्या कर दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर तीनों हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
जानकारी के अनुसार पौड़ी जिले के गटृूगाड़ यमकेश्वर विकासखंड क्षेत्र में बीती रात लगभग 12.30 बजे हत्या की इस वारदात को अंजाम दिया गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जब पूछताछ की तो पता चला कि गटृूगाड़ में गब्बर सिंह नामक व्यक्ति का शिवालिक नाम से कैंप है। बताया जा रहा है कि बीती रात शिवालिक कैंप के संचालक का अपने पड़ोसी एकलव्य कैंप संचालक से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिस पर एकलव्य कैंप के लोग शिवालिक कैंप में घुस आये। जिसको लेकर शिवालिक कैंप कर्मचारियों ने आपत्ति जताई। इस बीच दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। एकलव्य कैंप के कर्मचारियों ने शिवालिक कैंप के कर्मचारी यशपाल (२२) निवासी माला यमकेश्वर पौड़ी गढ़वाल की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी।
मौके पर मौजूद लोगों ने बुरी तरह जख्मी कर्मचारी को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया जहां पर चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here