ताबड़तोड़ फायरिंग में एक की मौत, तीन गम्भीर घायल

0
519

डेढ़ करोड़ के लेन—देन को लेकर दो पक्षों में चल रहा था विवाद

ऊधमसिंहनगर। बाजपुर में बीती रात करोड़ों के लेन देन को लेकर दो पक्षों में ताबड़तोड़ गोलियंा चल गयी। घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि तीन लोग गम्भीर घायल हुए है। सूचना मिलने पर पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया और घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया। जहंा उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। विवाद एक स्टोन क्रशर पर करीब डेढ़ करोड़ के लेनदेन को लेकर होना बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार बाजपुर के पहाड़पुर गांव निवासी कनिष्ठ प्रमुख तजिंदर सिंह उर्फ जंटू पुत्र हारकेवल सिंह का पिपलिया गांव निवासी नेत्र प्रकाश शर्मा के साथ पाल ग्रिड स्टोन क्रशर को लेकर विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि करीब डेढ़ करोड़ रुपए के लेनदेन का यह मामला था। इस मामले को लेकर मंगलवार शाम नेशनल हाईवे पर स्थित एक होटल में पंचायत भी हुई, लेकिन उसका कोई नतीजा नहीं निकला।
इस दौरान चेक देने के लिए बुलाए जाने पर तजिंदर अपने साथी ग्राम बग्गी फार्म मिलकखानम रामपुर निवासी कुलवंत सिंह पुत्र सुखदेव सिंह, बिराहा फार्म बाजपुर निवासी हरप्रीत सिंह पुत्र निर्मल सिंह, मोहल्ला सुभाष नगर निवासी मोहित अग्रवाल पुत्र भगवान दास आदि के साथ आधी रात को नेत्र प्रकाश के आवास पर पहुंच गए।
बताया जा रहा है कि जैसे ही उन्होने डोर बेल बजाई घर के अंदर से ताबड़तोड़ गोलियां बरसनी शुरू कर दी गईं। जिसमें गोली लगने से कुलवंत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कनिष्ठ प्रमुख तजिंदर सिंह, मोहित अग्रवाल, हरप्रीत सिंह गम्भीर रूप से घायल हो गए। सूचना से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन—फानन में ही मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर सभी घायलों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। जहंा से उन्हेे प्राथमिक उपचार देकर हायर सेंटर रेफर कर दिया है। पुलिस मामले इस मामले की पड़ताल में जुट गयी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here