पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नाम किया सम्पत्ति का मालिकाना हक

0
407

देहरादून। सुश्री पुष्पा मुन्जियाल पुत्री मेघराज निवासी प्रेम धाम, 25 नेहरू रोड़, डालनवाला, देहरादून ने अपनी सारी सम्पत्ति का मालिकाना हक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी के नाम करते हुए देहरादून कोर्ट में वसीयतनामा पेश किया गया है।
इस बात की जानकारी देते हुए महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी के नाम अपनी सम्पत्ति का वसीयतनामा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह को उनके यमुना कॉलोनी स्थित आवास पर सौंपते हुए सुश्री पुष्पा मुन्जियाल ने कहा कि वे राहुल गांधी के विचारों से अत्यधिक प्रभावित हैं। उनके परिवार ने देश की आजादी से लेकर आज तक हमेशा आगे बढकर देश के लिए अपनी सर्वाेच्च कुर्बानी दी है। चाहे श्रीमती इन्दिरा गांधी हो, चाहे राजीव गांधी हों उन्होंने इस देश की एकता और अखण्डता के लिए अपने प्राणों की कुर्बानी दी। उन्होने कहा कि सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी ने देश सेवा के लिए अपने को समर्पित किया है। सुश्री पुष्पा मुन्जिवाल ने न्यायालय में अपनी सम्पत्ति का पूर्ण व्यौरा देते हुए राहुल गांधी के नाम वसीयतनामा प्रस्तुत कर न्यायालय से अनुरोध किया है कि मेरे उपरान्त मेरी पूरी सम्पत्ति का मालिकाना हक उन्हें सौंपा जाय। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, सीमा जौहर, अमित कुमार, अजय नेगी, नवीन जोशी, सीताराम नौटियाल आदि अनेक लोग उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here