Home News Posts उत्तराखंड चौकन्ना रहने का दावा करने वाली पुलिस को चौंका गये चोर

चौकन्ना रहने का दावा करने वाली पुलिस को चौंका गये चोर

0
1268

थाने से कुछ कदमों की दूरी पर दिया चोरी की वारदात को अंजाम

देहरादून। कड़ी सुरक्षा का दावा करने वाली मित्र पुलिस के दावे कितने सही है इसकी बानगी बीती रात थाना रायपुर क्षेत्र में सामने आयी है। यहंा चोरों ने थाने से मात्र दस कदम की दूरी पर स्थित काली माता के मन्दिर में चोरी की वारदात को अंजाम देकर पुलिस सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है।
विधानसभा चुनावों के बाद राजधानी दून में चोरों का आंतक लगातार बढ़ता ही जा रहा है। आये दिन होने वाली इन चोरियों के खुलासे तो पुलिस कर ही रही है लेकिन चोरों के हौंसले किस कदर बुलंद है इसका पता देर रात रायपुर थाने से मात्र कुछ कदमों की दूरी पर स्थित मन्दिर में देखने को मिला है। यहंा चोरों ने कल देर रात काली माता मंदिर में 6 दानपात्रों का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। हालांकि चोर कितनी नगदी ले गये है इस बारे में अभी जानकारी नहीं है लेकिन फिर भी चोरों के इस हौसंले ने पुलिस सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी गयी है। बताया जा रहा है कि चोरों ने मन्दिर में घुसने के लिए तीन दरवाजों के ताले भी तोड़े है। लेकिन सवाल यही है कि क्या चोरी की इस वारदात का पुलिस थाना बगल में रहते हुए भी इसकी भनक पुलिस को क्यों नहीं लगी? बताया जा रहा है कि चोरी की यह घटना मन्दिर में लगे सीसी कैमरे में कैद हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here