- लापता लोगों में किशोर—किशोरियंा व महिलाओं की संख्या अधिक
नई दिल्ली/देहरादून। राजधानी दिल्ली में पिछले 27 दिनों में लगभग 807 लोग लापता हो चुके है। जिनमें किशोर—किशोरियों व महिलाओं की संख्या अधिक बतायी जा रही है।
दिल्ली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जनवरी 2026 में लापता हुए लोगों में से 1777 लोग लापता हुए थे। जिनमें से 625 लोगों का पता चल सका है। जबकि 1116 लापता महिलाओं में से सिर्फ 354 महिलाओं का ही पता चल सका। जिसका मतलब साफ है कि अभी भी 1148 लोग लापता है। इनमें पुरूषो की संख्या 58.59 प्रतिशत है जबकि महिलाएं 68.72 प्रतिशत है। हांलाकि बीते वर्षो के मुताबिक लापता लोगों की संख्या में इस वर्ष कमी दर्ज की गयी है।
देश की राजधानी में रोजाना 27 से ऊपर लोगों का लापता होना न सिर्फ चिंताजनक है, बल्कि ये सोचने के लिए मजबूर करता है कि आखिर ये लोग ऐसे कहां गायब हो जाते हैं, जिन्हें पुलिस नही ढूंढ पाती। दिल्ली पुलिस के आंकड़ों के अनुसार, साल 2026 के शुरुआती 27 दिनों में 807 लोग लापता दर्ज किए गए, जिनमें से 235 लोगों को ट्रेस कर लिया गया, जबकि 572 अब भी अनट्रेस्ड हैं।
वयस्कों के मामलों में 616 लोग लापता हुए, जिनमें 181 का पता चला (90 पुरुष और 91 महिलाएं), जबकि 435 वयस्क अभी भी लापता हैं। वहीं, नाबालिगों के 191 मामले सामने आए, जिनमें से 48 बच्चों को ट्रेस किया गया (29 लड़कियां और 19 लड़के), जबकि 137 नाबालिग अब तक नहीं मिले। साल 2016 से 2026 के बीच 60694 बच्चे लापता हुए, जिनकी उतर 18 साल तक कि थी, इनमें से 53763 ट्रेस कर लिए गए जबकि 6931 का कोई सुराग नहीं मिला। यानी गायब होने वाले बच्चों में से 11 प्रतिशत बच्चे अनट्रेस रह जाते हैं।




