Home News Posts उत्तराखंड रेलवे स्टेशन पर अश्लील इशारे कर रही 6 महिलाए गिरफ्तार

रेलवे स्टेशन पर अश्लील इशारे कर रही 6 महिलाए गिरफ्तार

0
385

हरिद्वार। रेलवे स्टेशन के पास राहगीरों को अश्लील इशारे कर रही छह महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिनके खिलाफ शांतिभंग की धाराओं में चालान किया गया है।
सीओ सिटी शिशुपाल नेगी के अनुसार पुलिस को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ महिलाएं रेलवे स्टेशन के पास यात्रियों को अश्लील इशारे कर रही हैं, जिससे धर्मनगरी की छवि धूमिल हो रही थी। इस पर शहर कोतवाली पुलिस टीम ने अभियान चलाकर छह महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार इनमें से अधिकांश महिलाएं हरिद्वार और ऋषिकेश में अस्थायी रूप से रह रही थीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here